Wednesday , March 4 2026 8:40 PM
Home / Uncategorized / सियालकोट में आतंकवादी लॉन्च पैड तबाह, पाकिस्तानी सेना पर हावी हुई बीएसएफ, भारत का दबदबा कायम

सियालकोट में आतंकवादी लॉन्च पैड तबाह, पाकिस्तानी सेना पर हावी हुई बीएसएफ, भारत का दबदबा कायम


पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर से लेकर पंजाब और राजस्थान में किए जा रहे ड्रोन हमलों का भारत ने करारा जवाब देना शुरू कर दिया है। पाकिस्तान की आर्मी ने सुबह-सुबह खुद दावा किया है कि उनके 3 एयरबेस को निशाना बनाया गया है।
भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बौखलाया गया है। पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर, अमृतसर सहित राजस्थान के बॉर्डर से सटे शहरों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान ने बीते 24 घंटों में 26 जगहों पर हमला किया। इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई की है। एलओसी पर कई जगहों पर रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। इस बीच पाकिस्तान की मीडिया ने दावा किया है कि उनके 3 एयरबेस को निशाना बनाया गया है।