Sunday , March 22 2026 8:24 AM
Home / News / आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने दी इमरान खान जीत को बधाई

आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने दी इमरान खान जीत को बधाई


इस्लामाबाद: जम्मू-कश्मीर में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के चीफ महबूद शाह ने पाकिस्तान के भावी प्रधानमंत्री बनने जा रहे इमरान खान और उनकी पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ को आम चुनावों में शानदार जीत के लिए बधाई देते कहा कि शपथ ग्रहण से पहले इमरान खान ने कश्मीरियों के बारे में बात करके हमारे दिन में खास जगह बनाई है।
महमूद शाह ने कहा है जम्मू-कश्मीर के मुद्दे को मुख्य रूप से उठाते हुए कश्मीरियों को इमरान खान में एक सच्चे पाकिस्तानी की आशा दिखाई देती है। उम्मीद है कि इमरान खान भारतीय षड्यंत्र के शिकार नहीं होंगे। महमूद शाह ने आगे कहा, ‘’ मीडिया किसी भी मुद्दे को लाइटलाइट में ला सकता है, हमें उम्मीद है कि पाकिस्तानी मीडिया के लिए भारतीय अत्याचारों का पर्दाफाश करने के लिए एक प्रमुख नीति तैयार की जाएगी। जम्मू कश्मीर के लोग पाकिस्तान को दूसरी मदीना के रूप में देखते हैं।
इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) ने संघीय सरकार के गठन के लिए एमक्यूएम-पी का समर्थन मांगा है। ‘डॉन’ के मुताबिक पार्टी के नेता जहांगीर तरीन कल शाम इस्लामाबाद से कराची आए और पूर्व प्रतिद्वंद्वी मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान को पीटीआई के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल होने का आमंत्रण दिया।