
सिडनीः ऑस्ट्रेलिया में एक 12 साल का लड़का मां के डांटने पर इतना नाराज हो गया कि इसका बदला लेने के लिए गुस्से में विदेश घूमने निकल गया। पुलिस इस लड़के के अकेले इंडोनेशिया के बाली द्वीप जाने और मां का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल कर एक रिसोर्ट में चार दिन बिताने को लेकर चक्कर में पड़ गई है। फिलहाल मामले की जांच कर पुलिस सच पता लगाने का प्रयास कर रही है।
बताया जाता है कि लड़के और उसकी मां के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ, इसके बाद वह घर से निकल गया। लड़का अपने सिडनी स्थित घर से पहले जेटस्टार के विमान से पश्चिमी आस्ट्रेलिया के पर्थ शहर गया और उसके बाद बाली चला गया। लड़के की मां एम्मा ने बताया- उसे न सुनना पसंद नहीं है।
हवाई यात्रा में नाबालिग लोगों के लिए कड़े नियंत्रण का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा इसके लिए देश का सिस्टम सख्त होना चाहिए। एम्मा ने बताया कि परिवार पहले भी छुट्टी में बाली गया था और उनके बेटे ने पहले भी उड़ान के लिए बुकिंग करने का प्रयास किया था लेकिन एयरलाइंस ने उसके आवेदन को ठुकरा दिया क्योंकि उसके पास हमारा कोई पत्र नहीं था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website