Monday , January 26 2026 7:17 AM
Home / Off- Beat / हादसे में खोया था 16 वर्षीय बेटा, टेडी बियर में सुनी उसकी धड़कने तो रो पड़े!

हादसे में खोया था 16 वर्षीय बेटा, टेडी बियर में सुनी उसकी धड़कने तो रो पड़े!


कार एक्सीडेंट में खोया था बेटे को : सभी पेरेंट्स अपने बच्चों से बेइंतेहा मोहब्बत करते हैं। कोई उन्हें खोना नहीं चाहता। लेकिन Jhon Reid ने पिछले साल डेकोटा (अमेरिकी राज्य) में हुए एक कार एक्सीडेंट में अपने 16 वर्षीय बेटे को खो दिया था। अब उनका एक वीडियो फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो इतना इमोशनल है कि देखने वालों की आंखें नम हो गईं। लोग इस पिता को सांत्वना देने के साथ बेटे के अंगों को दानकर करके जो नेक काम किया है उसके लिए तारीफ भी कर रहे हैं।
टेडी बियर में सुनी बेटे की धड़कने… : इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए @RexChapman ने लिखा, ‘इस आदमी ने पिछले साल एक कार दुर्घटना में अपने 16 वर्षीय बेटे को खो दिया था। इसके बाद उन्होंने अपने बच्चे के सभी अंगों को दान करने का फैसला किया, जिसमें उसका दिल भी शामिल था। इस महीने उनके बेटे के अंग प्राप्त करने वाले शख्स ने इस पिता को एक गिफ्ट भेजा। गिफ्ट में एक टेडी बियर था, जिसमें उनके बेटे की धड़कनों की रिकॉर्डिंग थीं।’
क्या है विडियो में? : वीडियो की शुरुआत इस पिता के द्वारा गिफ्ट खोलने से होती है। जब वो बॉक्स खोलते हैं, तो उन्हें एक लेटर मिलता है। इसे पढ़ते हुए वो इमोशनल हो जाते हैं। अंत में जब वो टेडी बियर को कान से लगाकर बेटे की धड़कने सुनते हैं तो उनकी आंखें नम हो जाती हैं। इसी दौरान वो पत्नी को इशारा करते हैं कि वह वीडियो को शूट करना बंद कर दें। यकीनन इस पल ने कई लोगों को रूला दिया।