
मुंबईः बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म बहन होगी तेरी से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। इस फिल्म में राजकुमार के सामने एक ऐसा सीन करने के लिए आ गया जिसमें उन्हें पूरे 18 रीटेक्स लेने पड़े, तब जाकर ये सीन पूरा हो पाया।
बता दें राजकुमार और श्रुति हासन स्टारर फिल्म ‘बहन होगी तेरी’ का के ट्रेलर हाल में रिलीज किया गया है। रिलीज से पहले ही फिल्म विवादों में आ गई है तो दूसरी तरफ ट्रेलर का एक सीन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस सीन में राजकुमार राव 80 साल की एक्ट्रेस के साथ लिपलॉक करते नजर आ रहे हैं।
दरअसल फिल्म के एक ऐसा सीन है जिसमें राजकुमार राव 80 साल की एक औरत को लिपलॉक जैसा सीन करते नजर आ रहे हैं। फिल्म में 80 साल की औरत का किरदार एक्ट्रेस कमलेश गिल प्ले कर रही हैं। इस सीन में राजकुमार उन्हें मुंह से सांस देने की कोशिश करते हैं। अब ये सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
बता दें कि इस सीन को शूट करने में राजकुमार को 18 रीटेक देने पड़े थे। इस सीन को करने से पहले राजकुमार को हंसी आ रही थी और इस वजह से सीन बार-बार बिगड़ जा रहा था। इस सीन के दौरान सेट पर लोग राजकुमार राव का मजाक उड़ा रहे थे कि वो स्मूच कर रहे हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website