
इश्क, मोहब्बत, प्यार की बातें…. ये कभी पुरानी नहीं होती। इनकी कोई उम्र भी नहीं होती। दिल किसी भी उम्र में उड़ सकता है। पतंग जो ठहरा। अब एक खबर आई है यूएस से। यहां एक शख्स ने 76 वर्ष की उम्र में अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया। है ना मोहब्बत जिंदाबाद।
आइए मिलवाते हैं आपको इस कपल से
ग्लोरिया हालांकि विडो हैं लेकिन जेफ्री ने पूरी उम्र शादी नहीं की। दोनों की मुलाकात इसी केयर सेंटर में हुई थी। यहीं दोनों को मोहब्बत हुई। यहां तक कि तीन वर्षों तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया। फाइनली, जेफ्री ने पूछ ही लिया, ‘क्या तुम मुझसे शादी करोगी’ और फिर दोनों की शादी हो गई।
अस्पताल में थीं दाखिल
इस पैनडेमिक के दौरान ग्लोरिया की तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा। जेफ्री ने इसी दौरान ठान लिया कि अब वो प्रपोज करके रहेंगे। वो कहते हैं, ‘मैं उसे बहुत मिस कर रहा था। जल्द से जल्द मैं उससे शादी के बारे में पूछने वाला हूं।’
और फिर हुआ ये
केयर सेंटर की मदद से जेफ्री और ग्लोरिया एक हो पाए। वहां गुब्बारे लगाए गए, एक खूबसूरत सी रिंग उन्होंने ग्लोरिया को पहनाई। इसलिए कहते हैं कि प्यार में कभी देरी नहीं होती। अगर आपने अभी भी प्यार का इजहार नहीं किया है तो कर दें। बेस्ट ऑफ लक।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website