Thursday , April 2 2026 11:09 PM
Home / Sports / इस क्रिकेटर ने अपनी टीम के लिए उठाया एेसा कदम, जानकर आप भी करेंगे सेल्यूट

इस क्रिकेटर ने अपनी टीम के लिए उठाया एेसा कदम, जानकर आप भी करेंगे सेल्यूट

17
दक्षिण अफ्रीका के स्टार क्रिकेटर एबी डीविलियर्स श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। चोट के कारण उन्हें टीम में जगह नहीं दी गर्इ है। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा कदम उठाते हुए टेस्ट कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है।

डीविलियर्स के इस्तीफे के बाद फाफ डू प्लेसी को साउथ अफ्रीकी टीम का टेस्ट कप्तान बनाया गया है। डु प्लेसी की कप्तानी में टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की थी।

खास बात ये है कि डीविलियर्स ने खुद डु प्लेसी को कप्तानी देने की पैरवी की है। उन्होंने कहा कि टीम हित को सबसे ऊपर रखा जाना चाहिए। टीम का हित किसी भी खिलाड़ी के निजी हित से बहुत ऊपर होता है। फिर वो खिलाड़ी डीविलियर्स ही क्यों ना हो।

डीविलियर्स को कैरेबियन प्रीमियर लीग के दौरान चोट लगी थी। इसके बाद से ही वे मैदान से बाहर हैं। चोट के कारण उनकी दाएं हाथ की कोहनी भी जख्मी हो गर्इ थी, जिसके बाद कोहनी की सर्जरी की गर्इ है। पिछले तीन महीनों से वे मैदान से बाहर हैं।

हम आपको बता दें कि कप्तानी के तौर पर डीविलियर्स कुछ खास नहीं कर पाए थे। विश्व कप में साउथ अफ्रीका को बड़ा दावेदार माना जा रहा था लेकिन टीम सेमीफाइनल में हार गर्इ थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *