
आपको चूहा दिखा कि नहीं? : चूहे-बिल्ली की जंग ‘टॉम एंड जेरी’ की याद दिला देती है। कैसे छोटा सा चूहा बिल्ली की नाक में दम किए रहता है। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप समझ जाएंगे कि टॉम एंड जेरी की फाइट में हमेशा जेरी ही क्यों जीतता था! इस छोटे से क्लिप में एक बिल्ली चूहे का शिकार करने की कोशिश कर रही है। लेकिन चूहा तो उसे दिख ही नहीं रहा। हो सकता है कि आपको भी चूहा ना नजर आए। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि चूहा आंखों के एकदम सामने है।
यहां देखें वीडियो… : इस वीडियो को ट्विटर यूजर @DoctorAjayita ने शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- इस बात को मानिए कि आप भी उसे नहीं देख पा रहे।
Admit it...you also didn't see it. pic.twitter.com/pubk3K6dGc
— Dr. Ajayita (@DoctorAjayita) September 27, 2021
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website