चीन में एक पैरेंट्स की बड़ी लापरवाही का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, वीडियो में रेड लाइट पर चलती कार से एक बच्चा गिर जाता है और बेखौफ पिता बिना पीछे देखे गाड़ी आगे ले जाता है। यह घटना चीन के निंग्बो शहर की है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि रेड लाइट पर सफेद रंग की कार की खिड़की से एक बच्चा लटकता हुआ नजर आ रहा है। इसी बीच ग्रीन सिग्नल होता है और बच्ची कार की खिड़की से नीचे गिर जाता है और बाकी कारों के साथ यह कार भी आगे चली जाती है लेकिन इस बीच शुक्र है कि रोड से गुजर रहे दूसरों लोगों की बच्चे पर नजर पड़ती है और बच्चे को गोद में उठा लेते है। इस तरह बच्चा किसी बड़ी सड़क दुर्घटना से बाल-बाल बच जाता है।
रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चे को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। कार की खिड़की से नीचे गिरने की वजह से उसे हल्की चोटें आई हैं। वहीं इस पूरी घटना का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी में पूरी कैद हो गया। वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने इस घटना को हैरतअंगेज बताया है। यूजर्स का कहना है कि आखिर कोई इतना ज्यादा लापरवाह कैसे हो सकता है।
Heights of Careless parents.#China - Child falls out of #car window in Ningbo, China. pic.twitter.com/rowxkQL62P
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) August 3, 2022