
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का मकसद चीनी सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी को दुनिया में सबसे ताकतवर बनाना है। इसी क्रम में उन्होंने बुधवार को पीएलए को ‘असली युद्ध’ में शामिल होने की तैयारी करने के लिए कहा है। पिछले कुछ समय से चीन और ताइवान के बीच तनाव चरम पर है और पिछले महीने तो दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए थे। अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा ने चीन को भड़का दिया था। ताइवान अकेला चीन का पड़ोसी नहीं है जिसके साथ उसके संबंध तनावपूर्ण हैं, इस सूची में भारत और जापान का भी नाम शामिल है।
न्यूज एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार शी जिनपिंग ने बीजिंग में ‘नेशनल डिफेंस एंड मिलिट्री रिफॉर्म’ पर एक सेमिनार में कहा कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी को ‘असली युद्ध’ में शामिल होने की तैयारी पर ध्यान देना चाहिए। जिनपिंग ने जोर देकर कहा कि देश सशस्त्र बलों को सुधारने और मजबूत करने की रणनीति को पूरी तरह से लागू करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय रक्षा और सशस्त्र बलों के सुधार ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।
Home / News / चीनी सेना असली युद्ध पर फोकस करे… भारत या ताइवान, आखिर किस देश के खिलाफ जंग की तैयारी करवा रहे जिनपिंग?
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website