
पिछले कुछ दिनों से एक मकड़ी ने सोशल मीडिया में तहलका मचा रखा है। इस मकड़ी के रंग-रूप ने हर किसी को हैरानी में डाल दिया है। दरअसल इस मकड़ी का चेहरा इंसान जैसा है जिसे लोग दुसरी दुनिया का जीव बता रहे हैं।
यह अजीबोगरीब मकड़ी चीन के हुनान (Hunan) प्रांत में देखी गई है। एक महिला के घर में लगे पौधे पर इसे रेंगते हुए देखा गया। महिला ने बताया कि मकड़ी की पीठ पर काली रेखाएं मानव बालों से मिलती है। चीन की वेबसाइट पीपल्स डेली ने इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए पूछा कि क्या स्पाइडरमैन मिल गया? क्या आप इसकी प्रजाति को जानते हैं?
वायरल हो रहे वीडियो में हरे रंग की मकड़ी बिलकुल इंसानों जैसी दिखाई दे रही है। इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं इसे लेकर सोशल मीडियापर बहस भी छिड़ गई है जहां कुछ लोग इसे ‘न्यू स्पाइडर-मैन’ बता रहे हैं तो वहीं कुछ यूजर इसे दूसरी दुनिया का जीव बता रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भारत में भी इंसानी चेहरे वाली एक मकड़ी देखी गई थी।
Has spiderman been found? This spider with a humanlike face on its back was found at a home in C China's Hunan and has gone viral on Chinese social media. Do you know its species? pic.twitter.com/0iU6qaEheS
— People's Daily, China (@PDChina) July 16, 2019
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website