
ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई जीव जन्म लेता है तो उसे अपने पूर्व जन्मों का ऋण चुकाना ही पड़ता है परन्तु वह यह ऋण किस प्रकार चुकाता है यह उसका प्रारब्ध है। जीव जो भी पूर्व जन्मों में कर्म करके आया है और जो ऋण उसको चुकाना है वह उसकी कुंडली में स्पष्ट होता है। किसी भी ज्योतिषाचार्य को कुंडली दिखा कर उपाय पूछा जा सकता है जिससे पूर्व जन्मों के किए कर्मों का ऋण हम चुका सकें। उन उपायों के माध्यम से हम अपना और अपने परिवार का जीवन सुखमय बना सकते हैं।
दान से यूं संवारें अपना जीवन
* बेसन तथा आटे को तेल में भून कर चीनी मिला कर चींटियों को खिलाने से दाम्पत्य जीवन में मधुरता आती है।
* कुत्ते को दूध व ब्रैड देने से चन्द्र, शनि व राहू की शांति होती है।
* कुष्ठ रोगियों को सिक्के दान करने चाहिएं इससे शनि शांत होता है।
* पौधों की देख-रेख करने से राहू, बुध को शक्ति मिलती है।
* मानसिक तनाव में लाभ के लिए अस्पताल के रोगियों में दूध वितरित करना चाहिए।
* गाय को नित्य मीठी रोटी/नमकीन रोटी खिलाने से मानसिक शांति प्राप्त होती है।
* शिक्षा सम्बन्धी सामग्री बांटने से बृहस्पति की दशा सुधरती है और बच्चे का पढ़ाई में मन लगता है।
* बंदरों को केला और भुने चने खिलाने से मंगल व शनि की शांति होती है।
* पक्षियों को भुजिया खिलाने से राहू को शांत किया जा सकता है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website