
जंगल में बड़ी बिल्लियों का दबदबा होता है। हालांकि, यह शिकारी उतना ही शिकार करते हैं, जितने की उन्हें जरूरत होती है। वैसे कभी शेर, बाघ और तेंदुआ आदि को शिकार करते देखा है? कितनी मेहनत करते हैं ना। घात लगाने से लेकर शिकार के पीछे कई किलोमीटर दौड़ने तक। सोशल मीडिया पर दो शेरनियों द्वारा एक हिरण का शिकार किए जाने का हैरतअंगेज वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखकर आप समझ सकते हैं कि शेर से बचना मुश्किल ही नहीं, कभी-कभार नामुमकिन होता है।
जब हवा में ही दबोच लिया शिकार – इस वायरल क्लिप में साफ नजर आ रहा है कि हिरण शेरनियों का शिकार बनने से बचने के लिए भाग रहा है। यहां तक वो अपनी जान बचाने के लिए एक ऊंची चट्टान से छलांग भी लगा देता है। लेकिन इसी दौरान एक शेरनी उसे दबोच लेती है, और जब दोनों जमीन पर गिरते हैं तो दूसरी शेरनी भी उसकी मदद करती है, जिसके बाद हिरण का काम तमाम हो जाता है।
हजारों बार देखा जा चुका है वीडियो – इस वीडियो को ‘वाइल्ड एनीमल क्रिएशन’ नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया था, जिसे अबतक 86 हजार से अधिक व्यूज और 4 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इस अद्भुत नजारे को देखकर बहुत से यूजर्स ने शेरनियों की तारीफ की, तो कुछ ने फिल्माने वाले को सैल्यूट किया। जबकि एक यूजर ने लिखा लक्ष्य पाने के लिए ऐसी ही मेहनत करनी चाहिए।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website