Monday , March 2 2026 6:45 AM
Home / Off- Beat / व्हीलचेयर पर बैठे दिव्यांग मालिक को कुत्ते ने पार करवाई सड़क

व्हीलचेयर पर बैठे दिव्यांग मालिक को कुत्ते ने पार करवाई सड़क

डॉग्स हमेशा से ही बेस्ट होते हैं। वो हर बार कुछ ऐसा कर जाते हैं कि जिसको देखकर उनपर और ज्यादा प्यार आ जाता है। कुत्ते हमेशा से ही इंसान के दुख-सुख के साथी रहे हैं। इंसान चाहे किसी भी मुश्किल से जूझ रहा हो, वो उसका बुरे दौर में साथ नहीं छोड़ते, बल्कि उसकी मदद करते हैं। ऐसी ही एक मिसाल आज आपको देखने को मिलेगी। जहां एक दिव्यांग शख्स अपनी व्हीलचेयर पर बैठा हुआ होता और उसका डॉग उसको लेकर जा रहा है। डॉगी सड़क पार करने में उसकी मदद करता है।
ऐसे करवाता है सड़क पार : इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी व्हीलचेयर पर बैठा हुआ है, उसका डॉग उसे पीछे से धक्का देते हुए सड़क पार करवा रहा है। वो सड़क के किनारे लाकर उन्हें रोक देता है। और फिर जैसे ही कारें रुकती हैं, फिर उन्हें वैसे ही पीछे से धक्का देते हुए सड़क पार करवा देता है। आसपास के लोग भी देखते रह जाते हैं।
लोगों को बड़ा ही सुंदर लगा वीडियो : जब लोगों ने इस डॉग का और उसके मालिक का यह प्यारा सा वीडियो देखा, तो उन्हें यह वीडियो बड़ा ही पसंद आया। लोगों ने इसपर प्यारे-प्यारे कमेंट्स किए। वैसे आपको कैसा लगा डॉगी का यह वीडियो?