Thursday , March 26 2026 7:00 AM
Home / Off- Beat / ड्राइवर ने हाथी के सामने दिखाई चालाकी, गजराज ने 35 सेकंड में पूरा माहौल बदल दिया

ड्राइवर ने हाथी के सामने दिखाई चालाकी, गजराज ने 35 सेकंड में पूरा माहौल बदल दिया


एक हाथी जंगल से रिहायशी इलाके में पहुंच गया। वह सड़क पर था कि तभी उसके रास्ते में एक पिकअप (वाहन) आ गया। ड्राइवर वाहन पीछे करने की बजाय हाथी को चकमा देकर निकलना चाहता था। लेकिन हाथी को गुस्सा आ गया और उसने वाहन को ढकेलना शुरू किया। धक्का देते-देते वह पिकअप को सड़क के किनारे ले गया और ऐसी टक्कर मारी कि वाहन गुलाटी मारते हुए सड़क से नीचे गिर गया। लेकिन हाथी संतुष्ट नहीं हुआ। इसलिए उसने वाहन के पलटने के बाद भी उसे और जोरदार टक्कर मारी जिससे पिकअप कलाबाजी मारते हुए सीधा खड़ा हो गया। सारी पब्लिक दूर से इस दृश्य को देख रही थी। किसी ने इसका वीडियो बनाकर शेयर कर दिया। उसी क्लिप को जब IPS अधिकारी रूपिन शर्मा ने पोस्ट किया तो वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस क्लिप को अबतक 1 लाख 19 हजार व्यूज और सैकड़ों लाइक्स मिल चुके हैं, जिसे पोस्ट करते हुए आईपीएस ने लिखा था- तुमने मेरे इलाके में घर क्यों बनाया?