Saturday , March 21 2026 9:05 PM
Home / News / क्यूबा में 50 साल से सत्तासीन कास्त्रो राज का अंत, अब कनेल सभांलेंगे कमान

क्यूबा में 50 साल से सत्तासीन कास्त्रो राज का अंत, अब कनेल सभांलेंगे कमान


हवाना: क्यूबा क्रांति के बाद 50 साल से अधिक समय तक वहां की सत्ता पर राज करने वाले कास्त्रो परिवार के शासन का आज अंत हो गया है। क्यूबा की नैशनल असैंबली में आज मतदान होने के बाद मिगेल डियाज कनेल को देश का नया नेता चुन लिया गया। वह राष्ट्रपति राउल कास्त्रो का स्थान लेंगे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार श्री कास्त्रो आज राष्ट्रपति का पद भार औपचारिक तौर से श्री कनेल को सौंप देंगे। श्री कास्त्रो पद छोड़ने के बाद भी साम्यवादी क्यूबा की राजनीति में प्रभावशाली व्यक्ति बने रहेंगे। वह 2021 में कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन के होने तक पार्टी के अध्यक्ष बने रहेंगे। श्री कनेल 2013 में क्यूबा के पहले उपराष्ट्रपति बने थे।