
मुंबई। फिल्मकार आनंद एल.राय का कहना है कि 25 सालों से फिल्म उद्योग में काम करने के बावजूद शाहरुख खान में किसी नवोदित अभिनेता जैसी ऊर्जा व उत्साह है। फिल्म निर्देशक आनंद शाहरुख के साथ आगामी फिल्म ‘जीरो’ के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह देखकर मुग्ध हो गया कि करियर के 25 वर्षों और इतनी सफलता, प्रसिद्धि पाने और इतनी सारी ब्लॉकबस्टर्स फिल्में देने के बाद भी किसी शख्स में अभी भी बच्चे जैसी ऊर्जा हो सकती है। उनका उत्साह खत्म नहीं हुआ है।’’ राय ने आईएएनएस से कहा, ‘‘मैंने अपने जीवन में उनसे अधिक आज्ञाकारी अभिनेता नहीं देखा। सेट पर उनकी ऊर्जा पहली फिल्म में काम कर रहे एक युवा जैसी होती है। मैं यह कहना चाहता हूं कि वह किसी निर्देशक को सेट पर मिलने वाले सबसे अच्छे नवोदित अभिनेता हैं। वास्तव में मैं उनसे यह सीखने की कोशिश कर रहा हूं।’’ ‘जीरो’ एक मल्टीस्टारर फिल्म हैं जिसमें अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी नजर आएंगी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website