
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कहा है कि टीम ने नौ साल पहले किशोरावस्था में नस्ली और लिंगभेदी ट्वीट करने के लिए ओली रॉबिन्सन की माफी सर्वसम्मति से स्वीकार कर ली है और इस निलंबित तेज गेंदबाज को टीम का पूरा समर्थन हासिल है।
ब्रिटेन के राजनेताओं ने इस भी मुद्दे पर रॉबिन्सन का समर्थन करते हुए ईसीबी से इस तेज गेंदबाज को निलंबित करने के फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा है क्योंकि उसे वर्षों पहले किशोरावस्था में गलती की थी। रॉबिन्सन के लार्ड्स में टेस्ट पदार्पण के पहले दिन पिछले बुधवार को ये ट्वीट सामने आए थे।
ओली रॉबिन्सन के बाद अब एक और इंग्लिश खिलाड़ी नस्लवादी पेंच में फंसा : न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले हफ्ते टेस्ट पदार्पण करते हुए सात विकेट चटकाने वाले रॉबिन्सन को देश में क्रिकेट की संचालन संस्थान इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने 2012-13 के उनके आपत्तिजनक ट्वीट के लिए निलंबित कर दिया है। रॉबिन्सन हालांकि उन ट्वीट के लिए सार्वजनिक तौर पर बिना शर्त माफी मांग चुके हैं।
ईसीबी ने ओली रॉबिन्सन पर की सख्त कार्रवाई, जांच पूरी होने तक इंटरनैशनल क्रिकेट से किया सस्पेंड : ब्रिटेन की मीडिया से बात करते हुए एंडरसन ने रॉबिन्सन का समर्थन किया। यह पूछने पर कि क्या टीम ने रॉबिन्सन की माफी स्वीकार कर ली है या कुछ खिलाड़ी अब भी इसे लेकर असहज हैं, एंडरसन ने कहा, ‘नहीं, मुझे लगता है कि इसे स्वीकार कर लिया गया है। उसने सबके सामने माफी मांगी और आप देख सकते हैं कि वह कितना निराश था और एक समूह के रूप में हम सराहना करते हैं कि वह अब बदला हुआ इंसान है। तब से वह काफी परिपक्व हो गया है और उसे टीम का पूरा समर्थन हासिल है।’
एंडरसन अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में खेलते हैं जो पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक को पछाड़कर इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website