
खबर है कि मशहूर गायिका जेनेट जैक्सन ने 50 साल की उम्र में एक बेटे को जन्म दिया है। यह पहला मौका है जब वो मां बनी हैं। जैक्सन को सेलेब्स वर्ल्ड से इस बात के लिए बधाइयां मिल रही हैं। उनकी प्रेस टीम की ओर से जारी एक बयान में बताया गया, ‘जेनेट जैक्सन और उनके पति विसम अल माना बहुत खुश हैं। उनके घर में एक नन्हा मेहमान आया है। उसका नाम एइसा अल माना रखा गया है।’ जेनेट के पति कतर के एक कारोबारी हैं।
जानकारी के मुताबिक जेनेट के प्रसव में कोई दिक्कत नहीं हुई है। वो मां बनने के बाद आराम कर रही हैं। जेनेट ने पिछले साल अप्रैल में अपने मशहूर कॉन्सर्ट ‘अनब्रेकेबल टूर’ को स्थगित कर दिया था। इसके बाद से ही चर्चा थी कि वो गर्भवती हैं। यही कारण है कि उन्होंने शो से दूरी बना रखी है।
जेनेट जैक्सन ग्रैमी अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं। साल 2016 की शुरूआत में जेनेट ने अपनी ओर से संकेत दिए थे कि वो प्रेगनेंट हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website