अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 242 से अधिक यात्री सवार थे। विमान लंदन जा रहा था और उड़ान भरने के तुरंत बाद मेघानीनगर इलाके के पास दुर्घटना का शिकार हो गया।
नई दिल्ली | अहमदाबाद एयर इंडिया प्लेन क्रैश की दर्दनाक घटना पर पूरा देश रो रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर घटना का एक और सीसीटीवी फुटेज वायरल है। 59 सेकंड के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि किस तरह प्लेन उड़ान भरने के साथ ही कुछ सेकंड बाद आसमान में आग का गोला बन जाता है। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसे का शिकार हुए लोगों पर क्या बीती होगी।
हालांकि इस हादसे के मृतकों का अधिकारिक आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है। लेकिन इस हादसे में विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत हो गई। रूपाणी की मौत पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। कई नेताओं ने उनकी मौत पर दुख जताया। उधर हादसे के बाद पैसेंजर्स के बारे में जानकारी के लिए एयर इंडिया की तरफ से हॉट लाइन नंबर 1800 5691 444 जारी की गई है। इस नंबर पर यात्रियों से संबंधित जानकारी ली जा सकती है।
गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है, जहां एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। दरअसल, 242 से ज्यादा यात्रियों को लेकर लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह दुर्घटना अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके के पास हुई। विमान टेक-ऑफ के दौरान क्रैश हुआ है। प्लेन के क्रैश होने के तुरंत बाद घटनास्थल से आसमान में काला धुंआ उठता हुआ देखा गया है। इससे विमान दुर्घटना में भारी नुकसान का अनुमान है।
अहमदाबाद प्लेन क्रैश का एक और CCTV फुटेज आया सामने #AirIndiaPlaneCrash pic.twitter.com/P1ZfMenBsN
— NBT Hindi News (@NavbharatTimes) June 12, 2025