
सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग कोई भी खतरा मोल लेने से नहीं डरते। कोई खतरनाक सेल्फी लेता है तो कोई खतरनाक स्टंट की वीडियो बनाकर उसे अपलोड कर रहा है। “, ऐसी ही चाहत में चीन की एक महिला मुसीबत में फंस गई। दरअसल चीन की एक महिला ने भी फेमस होने के लिए खतरनाक स्टंट करने की कोशिश की, लेकिन उसका ये दांव उसपर ही भारी पड़ गया।
लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान महिला ने जिंदा ऑक्टोपस खाकर दिखाने का स्टंट चुना। महिला ने अपने हाथों में जिंदा ऑक्टोपस को पकड़ा और उसे खाने की कोशिश करने लगी, लेकिन उसकी यह कोशिश उस समय उसी पर ही भारी पड़ गई जब ऑक्टोपस ने ही उसे शिकार बना लिया।दरअसल जब महिला ऑक्टोपस को खाने का Live वीडियो बनाने लगी तो ऑक्टोपस महिला का चेहरा चबाने लगा,जिसके बाद लड़की को अपने आप को बचाने के लिए कड़ी मश्क्कत करने लगी।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह वीडियो सबसे पहले चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर शेयर किया गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही महिला से ऑक्टोपस को खाने की कोशिश की, चंद सेकेंट में वो जोर-जोर से चिल्लाने लगी, वो खुद को बचाने की कोशिश में जुट गई। ऑक्टोपस ने उसके चेहरो को बुरी तरह से जकड़ लिया । काफी मुश्किल के बाद वो खुद को ऑक्टोपस से छुड़ा पाई। उसके चेहरे से खून निकलने लगा। इस वीडियो पर अधिकांश लोगों ने महिला की आलोचना की है और कहा कि उसे जिंदा ऑक्टोपस नहीं खाना चाहिए।
Home / Off- Beat / जिंदा ऑक्टोपस को खाने लगी लड़की खुद ही बन गई शिकार, Video देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website