Wednesday , March 4 2026 2:50 PM
Home / Uncategorized / इंडिगो की टॉप लीडरशिप पर सरकार की टेढ़ी नजर! हटाए जा सकते है COO

इंडिगो की टॉप लीडरशिप पर सरकार की टेढ़ी नजर! हटाए जा सकते है COO


इंडिगो संकट के बाद अब सरकार ने कंपनी के टॉल अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लेने की तैयारी कर ली है। सरकार कई बड़े अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।
इंडिगो के हालिया फ्लाइट संकट मामले में डीजीसीए के बाद सरकार का इंडिगो की टॉप लीडरशिप पर भी एक्शन हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में CEO पीटर एल्बर्स पर कार्रवाई की संभावना कम है, लेकिन चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर COO इसिड्रो पोकर्स ओरिया पर गाज गिर सकती है। बताया जा रहा है कि संकट अचानक नहीं आया, बल्कि लंबे समय से चली आ रही प्रबंधन की अनदेखी इसका कारण बनी। पायलटों की छुट्टियों में कटौती, रोस्टर सिस्टम में बदलाव, चैटबॉट व्यवस्था और क्रू की समस्याएँ हल न होने से असंतोष बढ़ा।
रिजाइन कर चुके अधिकारी पर कार्रवाई – DGCA ने चार फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टरों की नौकरी से हटाया था। इनमें से एक कैप्टन अनिल पोखरियाल कैंसर से जूझ रहे थे और कई दिनों से अस्पताल में थे। खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए खुद ही कई दिनों पहले रिजाइन कर दिया था। डीजीसीए के एक अधिकारी ने कहा कि मामले में सारी जानकारी ली जाएगी।