
पानी से भरे और सूखे कुएं तो आपने खूब देखे होंगे, लेकिन क्या कभी आपने रोशनी वाले कुएं के बारे में सुना है क्या?
आप जानकर चौंक जाएंगे लेकिन ये सौ फीसदी सच है। पुर्तगाल में एक ऐसा कुआं हैं, जिसमें जमीन के अंदर से तेज रोशनी आती है। और उस रोशनी को बाहर तक बड़े सहज रूप से महसूस किया जा सकता है।
इस कुएं के अंदर प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में रोशनी कहां से आती है यह एक रहस्य बना हुआ है। इसका पता कोई नहीं लगा सका है।
चार मंजिला इमारत के बराबर इस कुएं में जितना अंदर आप जाएंगे उतना ही ये संकरी होती चली जाती है। दरअसल लेडीरिनथिक ग्रोटा नाम का यह कुआं दिखने में उल्टे टावर की तरह है। इसे विशिंग वेल भी माना जाता है।
यहां आने वाले पर्यटकों के लिए भी ये कुआं आकर्षण का केन्द्र है। बहुत से पर्यटक इस कुएं में सिक्का डालकर मन्नत भी मांगते हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website