
11 जनवरी से भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैच की रोमांचक वनडे सीरीज शुरू होने वाली है। इस सीरीज के लिए बीसीसीआई जल्द ही भारतीय टीम का ऐलान कर सकती है। अब ऐसे में काफी कयास लग रहे हैं कि कौनसे खिलाड़ी को स्क्वाड में जगह मिलेगी और कौनसा प्लेयर ड्रॉप होगा। इन सब के बीच भारत के पूर्व खिलाड़ी और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भारत का वनडे स्क्वाड चुना है। आइये जानते हैं उन्होंने किन 15 प्लेयर्स को अपनी टीम में चुना है।
आकाश चोपड़ा ने किन-किन प्लेयर्स को चुना? – आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर की, जिसमें उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय स्क्वाड चुना। आकाश ने शुभमन गिल, रोहित शर्मा और विराट कोहली को टॉप 3 के रूप में रखा। इसके बाद उन्होंने चौथे नंबर पर रुतुराज गायकवाड़ और पांचवें पर केएल राहुल को रखा।
आकाश ने बताया कि श्रेयस अय्यर इस सीरीज के लिए एवेलेबल नहीं हैं। इसके बाद आकाश चोपड़ा ने कहा कि रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल में से किसी एक को सिलेक्टर्स को चुनना होगा। आकाश चोपड़ा ने अपनी टीम में तिलक वर्मा और वाशिंगटन सुंदर को भी चुना।
मोहम्मद सिराज को भी दी जगह -अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भी पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने अपनी टीम में चुना है। उन्होंने हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह को फ्रंटलाइन सीमर्स के रूप में चुना है। प्रसिद्ध कृष्णा को भी आकाश ने स्क्वाड में रखा है। कुलदीप यादव को भी चोपड़ा ने अपनी टीम में शामिल किया है। बता दें कि साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज में सिराज टीम का हिस्सा नहीं थे।
ऋषभ पंत को भी दिया मौका – ऐसा माना जा रहा है कि ऋषभ पंत को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका नहीं मिलेगा। उनकी जगह ईशान किशन को मौका मिल सकता है। लेकिन, आकाश चोपड़ा ने विकल्प के तौर पर ऋषभ पंत को ही टीम में चुना है। इृसके अलावा उन्होंने यशस्वी जायसवाल को भी बैकअप ओपनर के रूप में स्क्वाड में जगह दी है।
आकाश चोपड़ा का न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल/रविंद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा।
Home / Sports / भारतीय दिग्गज ने चुना NZ के खिलाफ भारत का वनडे स्क्वाड, मोहम्मद सिराज की एंट्री तो पंत का क्या हुआ?
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website