
हॉलीवुड एक्टर विन डीजल के बाद एक और हॉलीवुड स्टार इंडिया आ रहे हैं। ये कोई और नहीं बल्कि जैकी चैन हैं, जो अपकमिंग फिल्म ‘कुंग फू योगा’ को प्रमोट करने टीवी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचेंगे।
बता दें कि रविवार रात टेलिकास्ट हुए एपिसोड में खुद कपिल ने फैन्स से यह बात शेयर की है कि जैकी उनके शो के गेस्ट होंगे। यह एपिसोड अगले वीकएंड ऑनएयर होगा।
एक्टर जैकी चैन स्टारर ‘कुंग फू योगा’ 27 जनवरी को रिलीज होगी। स्टैनले टोंग के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सोनू सूद, दिशा पाटनी और अमायरा दस्तूर अहम रोल निभा रहे हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website