Thursday , March 26 2026 9:40 AM
Home / Off- Beat / शेर ने किया हिरण पर हमला, पर हिरण बड़ा ही चालू निकला!

शेर ने किया हिरण पर हमला, पर हिरण बड़ा ही चालू निकला!


दिमाग भी कोई चीज है यारों : कई बार जोर से ज्यादा दिमाग काम करता है। शेर के बारे में पता ही होगा कि वो अपने शिकार को कैसे हमला करके मारता है। वो कैसे उसकी गर्दन पर जोरदार हमला करता है और सीधे एक ही वार में शिकार खत्म। एक वीडियो सामने आया है। इसमें शेर हिरण का शिकार करने के लिए अटैक करता है। पर हिरण निकलता है बहुत ज्यादा चालू। वो ऐसा दिमाग दौड़ाता है कि देखने वाले सच्ची में बोलेंगे दिमाग बड़ी चीज है भाई।
वीडियो तो देखो : एविएटर अनिल चोपड़ा ने ये वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो 17 सेकेंड का है। न्यूज लिखे जाने तक इसे 61 हजार व्यूज मिल चुके हैं।
क्या होता है वीडियो में? : इसमें शेर हिरण पर हमला करता है। वो उसकी ओर दौड़ता है। कैमरे में दिखता है कि उसकी स्पीड इतनी तेज होती है कि धूल उड़ जाती है। लेकिन हिरण इसी बीच उस ओर ही भागता है जिधर से शेर आ रहा होता है। ऐसे वो बच जाता है। वैसे आपका क्या मानना है अकल बड़ी या भैंस?