
जंगल के राजा शेर की आवाज सुनकर ही इंसान की हालत खराब हो जाती है। उसका देखना ही ऐसा होता है कि इंसान की सांसें थम जाती हैं। उसकी आंखों में जो दिखता है वो बताता है कि यहां पर एक वो ही हो जो राज करने वाला है। उसकी एक दहाड़ पूरे जंगल को यह बता देती है कि राजा आ रहा है। बड़े से बड़ा खतरा शेर के साथ छोटा पड़ जाता है। बड़े से बड़ा जानवर उसकी हिम्मत के आगे हार मान जाता है, इंसान की तो भला क्या ही औकात। लेकिन मोहब्बत, प्यार, दोस्ती यह एक ऐसी भावना है जिसके आगे शेर भी फीके पड़ जाते हैं। एक ऐसी ही वीडियो सामने आया है। इसमें दो शेर एक महिला की ओर दौड़ते दिखते हैं। और फिर वो उसे एकदम से गले लगा लेते हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website