Thursday , March 26 2026 9:53 AM
Home / Off- Beat / गुब्बारों से 25000 फुट की ऊंचाई पर उड़ा ये शख्स, यूट्यूब पर लाइव वीडियो ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

गुब्बारों से 25000 फुट की ऊंचाई पर उड़ा ये शख्स, यूट्यूब पर लाइव वीडियो ने तोड़े सारे रिकॉर्ड


अमेरिका के एक जादूगर व स्टंटमैन ने इस बार ऐसा कारनामा कर दिखाया कि पूरी दुनिया हैरान है और उसके वीडियो ने यू-ट्यूब पर सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। इस स्टंटमैन का नाम है डेविड ब्लेन (47) जो अक्सर अपने खतरनाक स्टंट के लिए सुर्खियों में रहते हैं। डेविड हालही में गुब्बारों के जरिए 25000 फुट की ऊंचाई पर उड़ कर नया रिकार्ड बनाया है। ये करतब उन्होंने बुधवार को किया।
अमेरिका के एरीजोना में ही उन्होंने ये खतरनाक स्टंट परफॉर्म किया। इस स्टंट को उन्होंने अधिरोहण यानि Ascension का नाम दिया जिसका अर्थ है चढ़ाव। इस स्टंट को करने के बाद डेविड ने कहा-मुझे ये एक जादू की तरह से ही लगा। मुझे ऐसा लगा जैसे मैं हवा में बह रहा हूं उनके इस स्टंट के पीछे एक पूरी टीम काम कर रही थी।जिस ऊंचाई पर प्लेन उड़ते हैं उसपर जाकर उन्होंने इस गुब्बारों को छोड़ दिया और वो पैराशूट के जरिए लैंड कर गए।
ये ऊंचाई उतनी है जितनी पर आमतौर पर एयरप्लेन उड़ते हैं। डेविड इससे पहले भी हाई रिस्क स्टंट कर चुके हैं। टाइम्स स्क्वायर में वो दो दिनों तक बर्फ के एक ब्लॉक में रहे थे। लगभग 63 घंटों तक वो इस बर्फ के ब्लॉक में रहे थे इस स्टंट को डेविड ने लाइवस्ट्रीम किया था। यूट्यूब के अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा 770,000 व्यूर्स ने उनका ये लाइव वीडियो देखा । डेविड ने इस स्टंट के लिए दो वर्षों तक तैयारी की थी।