Thursday , March 26 2026 10:13 AM
Home / Off- Beat / शख्स ने सांप के साथ किया डरावाना खेल, एक्टर ने लिखा- आई लव माय इंडिया!

शख्स ने सांप के साथ किया डरावाना खेल, एक्टर ने लिखा- आई लव माय इंडिया!


सोशल मीडिया पर एक शॉकिंग वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे अभिनेता विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) ने 2 जुलाई को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। यह वीडियो कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है! क्योंकि भैया, इसमें एक शख्स सांप को नाक में डालकर मुंह से निकालकर दिखा रहा है।
दृश्य आपको विचलित कर सकते हैं : विद्युत जामवाल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘आई लव माय इंडिया।’ क्लिप को खबर लिखे जाने तक 20 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। जबकि कई यूजर्स ने इस वीडियो की आलोचना की है। वे लिख रहे हैं कि जानवरों का इस्तेमाल मनोरंजन के लिए नहीं होना चाहिए। इस तरह से लोग उनको पीड़ा पहुंचाते हैं।
क्या है वीडियो में? : इस वीडियो में एक बुजुर्ग शख्स एक पतले और छोटे से सांप को अपनी नाक में डालकर उसे अपने मुंह से बाहर निकाल लेता है। यह क्लिप देखकर जहां बहुत से लोग हैरान हैं, वहीं कुछ से तो इसे पूरा देखने की हिम्मत भी नहीं जुटा पा रहे हैं।