Thursday , March 13 2025 1:50 PM
Home / Off- Beat / शख्स ने मगरमच्छ के मुंह में डाला हाथ, फिर खूंखार जानवर ने अपनी ताकत दिखा दी

शख्स ने मगरमच्छ के मुंह में डाला हाथ, फिर खूंखार जानवर ने अपनी ताकत दिखा दी

मगरमच्छ को दूर से देखकर लगता है कि यह असली भी है कि नहीं… लेकिन जैसे ही उसके शरीर में हरकत होती है और वह अपना जबड़ा फैलाता है तो तुरंत एहसास हो जाता है कि यह जानवर कितना खतरनाक है। जी हां, तभी तो यह जीव पानी की दुनिया का खूंखार शिकारी कहलाता है, जिससे जंगल का राजा भी दूर ही रहना पसंद करता है। लेकिन आज कल लोगों के मनोरंजन के लिए इनके साथ लोग तरह-तरह के करतब दिखाते हैं। पर भैया, कभी-कभार इन स्टंट्स के दौरान आदमी की जान पर भी बन आती है। यकीन नहीं होता तो यह वायरल वीडियो देख लीजिए, जिसमें मगरमच्छ एक शख्स के हाथ को उसके धड़ से अलग करता दिखाई दे रहा है।

जब मगरमच्छ ने दिखा दी अपनी ताकत – इस वीडियो में एक शख्स मगरमच्छ के मुंह में हाथ डालने का करतब दिखाता नजर आ रहा है। लेकिन जैसे ही वह मगरमच्छ के मुंह में अपना हाथ डालता है, पूरा ही दृश्य बदल जाता है। दरअसल, खूंखार मगर अचानक ही अपना मुंह बंद कर लेता है और शख्स के हाथ को मुंह में जकड़कर गुलाटियां मारने लगता है, जिससे शख्स का हाथ उसके शरीर से अलग हो जाता है! मगरमच्छ इसी तरह से अपने शिकार के टुकड़े करते हैं।

वीडियो देखकर दंग रह गए लोग – यह क्लिप ट्विटर हैंडल @ViciousVideos से गुरुवार को शेयर किया गया, जिसे न्यूज लिखे जाने तक 1 लाख 43 हजार से अधिक व्यूज और लगभग 2 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। सैकड़ों लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बहुत से लोग इस खतरनाक दृश्य को देखकर दंग रहे गए, जबकि कुछ से तो पूरा वीडियो तक नहीं देख पा रहे। वहीं कुछ यूजर्स ने इस पर खूब मजे भी लिए हैं। जैसे एक शख्स ने कहा कि इस तरह के करतब खुद को जोखिम में डालने के बराबर हैं।