Thursday , March 26 2026 12:52 AM
Home / Off- Beat / शख्स ने खूंखार घड़ियाल को लगाया हाथ, इसके बाद घड़ियाल अजीब-अजीब सी आवाजें निकालने

शख्स ने खूंखार घड़ियाल को लगाया हाथ, इसके बाद घड़ियाल अजीब-अजीब सी आवाजें निकालने


पानी का चीता कहा जाता है घड़ियाल को और मगरमच्छ को। दोनों में अंतर होता है लेकिन खतरनाक दोनों ही होते हैं। पानी में एक बार उनकी नजर अपने शिकार पर पड़ी और फिर उसका खेल तमाम करने में यह खतरनाक जानवर ज्यादा समय नहीं लगाता। वो एक बार जब अपने शिकार को पकड़ लेते हैं तो फिर उसका वहां से बच पाना मुश्किल हो जाता है। अपने खतरनाक जबड़ों से वो मार देते हैं। एक शख्स ने घड़ियाल का वीडियो शूट किया है। इसमें वो घड़ियाल को अपने हाथ से टच कर रहे हैं और फिर वो घड़ियाल अजीब-अजीब आवाजें निकालने लगता है।
शख्स लगाता है उसे हाथ : इसके वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स घड़ियाल को हाथ लगाता है। घड़ियाल के खतरनाक वाला करने वाले दांत दिख रहे हैं। वो उसके मुंह के नीचे वाले हिस्से पर हाथ लगाता है। इसके बाद घड़ियाल अजीब-अजीब सी आवाजें निकालने लगता है। वो शख्स पर अटैक नहीं करता। लेकिन वो डरा देने वाली आवाजें निकालता है।
लाखों लोगों ने देखा वीडियो : इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 लाख 99 हजार लोगों ने देखा। कई लोगों ने वीडियो को देखने के बाद कहा कि उसकी आवाज को सुनकर ऐसा लग रहा है कि मानों वो इस शख्स के हाथ लगाए जाने से गुस्सा हो। वहीं कुछ लोगों ने लिखा कि वो मेटिंग के लिए ऐसी अजीब आवाजें निकाल रहा है।