Monday , January 26 2026 12:23 AM
Home / Off- Beat / मॉडल कर रही थी रैंप वॉक, बीच में बच्चा आया, मां दौड़ी पीछे और फनी सीन हो गया

मॉडल कर रही थी रैंप वॉक, बीच में बच्चा आया, मां दौड़ी पीछे और फनी सीन हो गया

बच्चे हमेशा से ही ऐसी हरकतें करते हैं जिसको देखकर लोगों को हंसी आ जाती है। वो कुछ नहीं देखते, बस जहां मन करना है अपने मन के मुताबिक काम करते हैं। बच्चों ने कई बार ऐसे सीरियस कामों में बचपना दिखा दिया है कि क्या ही कहें। ऐसी ही एक और मामला सामने आया है।। दरअसल, कुछ मॉडल्स रैंप वॉक कर रही थी। तभी बीच में एक नन्हा बच्चा दौड़ने लगता है। जी हां, वो रैंप वॉक के बीच में ही दौड़ने लगता है। फिर जो होता है वो बहुत ही फनी होता है।
मां दौड़ती है बालक के पीछे :
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे बच्चा रैंप पर दौड़ने लगता है तो उसके पीछे फटाफट उसकी मां उसे पकड़ने के लिे दौड़ती है। पास से ही मॉडल रैंप वॉक करती हुई गुजरती है। उसे कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन मां जैसे ही उसके पीछे दौड़ती है सब देखने लगते हैं।