
सोशल मीडिया पर अकसर युवाओं के स्टंट करने के वीडियो वायरल होते रहते है। ऐसे में इंस्टाग्राम पर फेमस ‘स्वर्ग की सीढ़ी’ पर चढ़ने वाले शख्स को खतरों से खेलना भारी पड़ गया। दरअसल, ‘स्वर्ग की सीढ़ी’ पर चढ़ने वाला ब्रिटेन का व्यक्ति सीधे स्वर्ग ही सिधार गया। ‘Stairway To Heaven’ पर चढ़ रहा शख्स करीब 300 फीट नीचे गिरा और उसकी मौत हो गई।
एक रिपोर्ट के अनुसार, आस्ट्रेलियाई पर्वत पर एक बेहद संकीर्ण सीढ़ी पर चढ़ते समय 90 मीटर से अधिक की ऊंचाई से नीचे गिरने के बाद एक ब्रिटिश पर्यटक की मौत हो गई।
दरअसल, ये प्वाइंट इंस्टाग्राम फ़ोटो लवर्स वाले पर्यटकों के बीच बहुत फेमस है। यहां एक हवा में लटकती हुई सीढि़यां हैं, जिसे स्थानीय लोग “स्वर्ग की सीढ़ी” भी कहते हैं। ये सीढि़यां साल्ज़बर्ग के बाहर डैचस्टीन पर्वत की ओर जाती हैं।
Home / Uncategorized / Instagram पर फेमस ‘स्वर्ग की सीढ़ी’ पर चढ़ने वाला व्यक्ति सच में हो गया भगवान को प्यारा, 300 फीट नीचे गिरा, मौत
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website