
लंबी दूरी के सफर के लिए ज्यादातर लोगों की पहली पसंद विमान ही होता है। यह कुछ घंटे में ही लंबी दूरी तय कर आपको अपनी मंजिल तक पहुुंचा देता है लेकिन कई बार इससे यात्रा करना खतरनाक भी हो जाता है। एक छोटी-सी भूल भी बड़े हवाई हादसे को न्यौता दे देती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। 30,000 फुट की ऊंचाई पर उड़ रहे विमान में कुछ ऐसा हुआ कि यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
सोशल मीडिया पर एक घटना वायरल हो रही है। दरअसल विमान को उड़ा रहा पायलट अचानक बेहोश हो गया। इसके बाद को-पायलट ने विमान की एमरजैंसी लैंडिंग करवाई। एयरलाइंस ने इसे मेडिकल एमरजैंसी का नाम दिया व इस घटना के लिए यात्रियों से माफी मांगी।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इस विमान से यात्रा कर रहे एक यात्री ने बताया कि उड़ान से पहले ही उसे कुछ ठीक नहीं लग रहा था। बताया जा रहा है कि विमान में यात्रा कर रहे ज्यादातर लोग तुर्की में छुट्टी मनाने जा रहे थे। विमान ने पहले ही 8 घंटे लेट उड़ान भरी थी। इसी वजह से एयरलाइंस ने फ्लाइट में सभी यात्रियों को 15 यूरो का वाऊचर और फ्री का खाना दिया था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website