Tuesday , March 10 2026 11:16 AM
Home / Uncategorized / न्यूजीलैंड और भारत के बीच डायरेक्ट फ्लाइट की संभावना अब बहुत दूर नहीं है – मंत्री टॉड मैकले

न्यूजीलैंड और भारत के बीच डायरेक्ट फ्लाइट की संभावना अब बहुत दूर नहीं है – मंत्री टॉड मैकले

मंत्री टॉड मैकले – भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुएन्यूजीलैंड और भारत के बीच न सिर्फ व्यापारिक संबंध वरन दोनों देशों के बीच सामाजिक एवं सामुदायिक निकटता भी  उतनी ही आवश्यक है, और जिस तरह से भारतीय समुदाय न्यूजीलैंड में बढ़ रहा है और अपना प्रभाव छोड़ रहा है उन्हें नहीं लगता कि न्यूजीलैंड और भारत के बीच डायरेक्ट फ्लाइट की संभावना अब बहुत दूर है | ऐसा कहना है न्यूजीलैंड के व्यापार और कृषि मंत्री टॉड मैकले का जो कि भारतीय उच्चायुक्त में आयोजित भारतीय समुदाय के साथ एक ‘मीट और ग्रीट’ प्रोग्राम में अपनी बात रख रहे थे |

इस कार्यक्रम का आयोजन गत 19 फरवरी केए संध्या, भारतीय उच्चायुक्त सुश्री नीति भूषण द्वारा भारत और न्यूजीलैंड के परस्पीछिक संबंधों को और गहराई प्रदान करने हेतु आयोजित किया गया था |

कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में टॉड मैकले ने कहा कि गत वर्ष क्रिसमस के पूर्व उन्हें भारत के केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल से भेंट करने का अवसर मिला, जिसके दौरान उन्होंने कृषि वाणिज्य और अन्य कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की | मैकले के अनुसार भारत और न्यूजीलैंड के बीच हर क्षेत्र में संबंधों को गहराई प्रदान करने हेतु बहुत प्रयास करने की आवश्यकता है, जिसको लेकर उनकी  सरकार पूरी तरह कटिबद्ध है |

मैकले ने स्वीकारा की भारत, आईटी और सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में दुनिया में एक विशिष्ट स्थान रखता है, जिसका की न्यूजीलैंड को भी भरपूर लाभ मिल रहा है | लेकिन उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच और अन्य बहुत से क्षेत्र में आपसी समझौते और तालमेल की आवश्यकता है|

अपने उद्बोधन में मैकले ने यह भी कहा कि, उनकी नवनिर्मित नेशनल की सरकार के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन भी भारत से अपने संबंधों को लेकर बहुत सकारात्मक और गंभीर हैं| उन्होंने चुनाव से पूर्व अपने भाषणों में कई बार कहा भी था कि वह अपने कार्यकाल के प्रथम वर्ष में ही भारत की यात्रा करेंगे| हम सब उस यात्रा को लेकर बहुत उत्साहित हैं|

मंत्री मैकले के संबोधन के पश्चात उन्होंने भारतीय समुदाय के साथ प्रश्नोत्तर सत्र में भी भाग लिया, जिसमें उन्होंने भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीधी फ्लाइट की संभावना, दोनों देशों के बीच वर्किंग होलीडेज वीजा और सुरक्षा तथा सामरिक महत्व पर भी अपने विचार रखे |

 

 

मैकले ने कहा कि जिस तरह से भारतीय समुदाय न्यूजीलैंड में बढ़ रहा है और अपना प्रभाव छोड़ रहा है उन्हें नहीं लगता कि न्यूजीलैंड और भारत के बीच डायरेक्ट फ्लाइट की संभावना अब बहुत दूर है | उन्होंने यह भी स्वीकार कि यह सुझाव बहुत ही अच्छा है कि जिस तरह से और देशों के साथ न्यूजीलैंड के युवाओं के लिए वर्किंग होलीडेज को लेकर आपसी समझौते हैं इस तरह भारत के साथ भी युवाओं को एक दूसरे के देश में काम करने की संभावना को तलाशने का प्रयास किया जा सकता है| उन्होंने यह भी कहा कि इंडो पेसिफिक क्षेत्र में भारत और न्यूजीलैंड मिलकर व्यापार और सामरिक सुरक्षा को लेकर बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं जिसको लेकर समग्र रूप से प्रयास किया जा रहे हैं|

कार्यक्रम की औपचारिक समाप्ति के उपरांत मंत्री मैकले  और सुश्री नीता भूषण जी ने भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ काफी देर तक हाई टी के दौरान विचारों का आदान प्रदान किया और सभी ने मिलकर बहुत ही सहज भाव से दोनों देशों के और निकट आने की संभावनाओं पर निरंतर प्रयास करते रहने का मन्तव्य भी दर्शाया |