
पुतिन दो दिवसीय भारत दौरे से वापस लौट चुके हैं। उनके इस दौरे पर शुक्रवार को राष्ट्रपति की ओर से डिनर का आयोजन किया गया था। इसमें शशि थरूर भी पहुंचे थे। जानिए उन्होंने इस पर क्या कहा।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा कि शुक्रवार रात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए आयोजित राजकीय भोज में गर्मजोशी भरा और आत्मीय माहौल था। कई लोगों से बातचीत करना आनंददायक था। थरूर की यह टिप्पणी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से पुतिन के सम्मान में दिए गए भोज के एक दिन बाद आई है।
थरूर ने शनिवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि शुक्रवार रात राष्ट्रपति पुतिन के लिए राष्ट्रपति भवन में आयोजित भोज में शामिल हुआ। माहौल बेहद गर्मजोशी भरा और आत्मीय था। वहां उपस्थित कई लोगों से बातचीत करने का आनंद लिया, खासतौर पर रूसी प्रतिनिधिमंडल से आए साथी बेहद अच्छे थे। राष्ट्रपति मुर्मू ने भोज के दौरान पुतिन और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि यह यात्रा भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ का महत्वपूर्ण पड़ाव है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website