Sunday , March 29 2026 8:37 AM
Home / News / ‘ईरान युद्ध कुछ हफ्तों में खत्म होगा, महीनों नहीं’, अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने बताई टाइमलाइन, नहीं होगा जमीनी अभियान

‘ईरान युद्ध कुछ हफ्तों में खत्म होगा, महीनों नहीं’, अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने बताई टाइमलाइन, नहीं होगा जमीनी अभियान


अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान युद्ध के अगले कुछ हफ्तों में खत्म होने की बात कही है। शुक्रवार को रुबियो ने कहा कि खाड़ी में चल रहा युद्ध के कुछ हफ्तों के भीतर खत्म होने की उम्मीद है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह महीनों नहीं चलेगा। रुबियो की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब अमेरिका का ट्रंप प्रशासन तेहरान के साथ बैकचैनल बातचीत कर रहा है। वहीं, दूसरी ओर वॉशिंगटन मिडिल ईस्टे के इलाके में अपनी सैन्य मौजूदगी को लगातार बढ़ा रहा है।
रुबियो फ्रांस में G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए, जहां ईरान युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही को लेकर चर्चा हुई। ईरान के साथ संघर्ष की टाइमलाइन बताते हुए रुबियो ने कहा कि खाड़ी में चल रहा युद्ध तय समय पर या उससे भी आगे बढ़ रहा है। उन्होंने जमीनी अभियान की संभावना को कमजोर किया और कहा कि जमीन पर लंबे समय तक चलने वाले संघर्ष में शामिल हुए बिना ही अपने लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है। वे फ्रांस में G-7 देशों के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक के बाद बोल रहे थे।