Wednesday , October 15 2025 12:34 AM
Home / Off- Beat / व्हेल ने मारी ऐसी जबरदस्त टक्कर शख्स बोट से सीधे समंदर में गिरा, फिर ये हुआ!

व्हेल ने मारी ऐसी जबरदस्त टक्कर शख्स बोट से सीधे समंदर में गिरा, फिर ये हुआ!


समंदर की सबसे बड़ी मछली व्हेल मछली होती है। एक परिवार समंदर की सैर करने गया था। तभी व्हेल ने हमला कर दिया। हुआ ये कि पापा बोट से सीधे नीचे गिरे समंदर में। व्हेल ने इतनी तेजी से हमला किया था कि किसी को कुछ पता ही नहीं चला।
इसके बाद क्या हुआ? : ये घटना 3 अप्रैल की है। दक्षिण अफ्रीका के Algoa Bay का मामला है। Marino Gherbavaz और उनकी बेटी दोनों व्हेल को देखने के लिए क्रूज में गए थे। इसी दौरान व्हेल मछली स्नैक्स के लिए बोट के पास आ रही थी। इसी बीच 40 टन की एक व्हेल सीधे बोट के साइड में आकर टकराई।
बोट से गिर गए पिता : Mirror की रिपोर्ट के मुताबिक, 40 टन की व्हेल मछली बोट में स्टक हो गई। इसके बाद मारिनो पानी में गिर गए। पानी में ही व्हेल मछली भी थी। उनकी बेटी कहती हैं कि जैसे ही उन्होंने देखा कि उनके पिता समंदर में गिर गए हैं। तो वो परेशान हो गई। वो कहती हैं जैसे ही उन्हें पता चला कि उनके पिता ठीक हैं और तैरकर बोट पर चढ़ गए हैं वो रिलेक्स हो गई। हालांकि इस घटना में शुक्र है उनके पिता को व्हेल ने कोई हानि नहीं पहुंचाई।
यहां आप देख सकते हैं कि कैसे बाल-बाल बचे वो।