
लंदन। आज के जमाना साइकिल चलाने वाले को गरीब समझा जाता है यानी कोई भी साइकिल चलाना नहीं चाहता है। इसका कारण यह है कि आज रोजाना नए-नए मॉडल के साथ कई प्रकार की बाइक बाजार में आ रही है। लेकिन एक शख्स को साइकिल चलाने का शोक ऐसा सवार हुआ कि वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला। इस जुनूनी राइडर ने तेज रफ्तार साइकिल चलाने का वलर््स रिकॉर्ड बना डाला।
ब्रिटेन के मार्क ब्यूमोंट ने सबसे तेज रफ्तार से साइकिल चलाकर दुनिया का चक्कर लगाने का नया गिनीज रिकॉर्ड बनाया है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि उसने अपना सफर मात्र 78 दिन, 14 घंटे और 40 मिनट में पूरा किया। इस लंबे सफर के दौरान मार्क 16 अलग-अलग देशों से गुजरे। उन्होंने तकरीबन 28, 968 किलोमीटर का सफर तय किया।
अपने सफर के शुरुआती 29 दिनों में, उन्होंने साइकिल से एक महीने में करीब 11 हजार किलोमीटर तय कर सबसे लंबी दूरी तय करने का रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने एक माह में कुल 11,315.29 किलोमीटर साइकिल चलाई।
गिनीज विश्व रिकॉर्ड की निर्णायक अन्ना ओरफोर्ड ने ब्यूमोंट को आधिकारिक प्रमाण-पत्र देते हुए घोषणा की कि उन्होंने साइकिल से सबसे तेज रफ्तार से (पुरुष द्वारा) दुनिया की यात्रा का रिकॉर्ड 43 दिन के असाधारण अंतर से तोड़ दिया है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website