Friday , February 20 2026 11:02 AM
Home / Uncategorized / यूरोपीय संघ-भारत ट्रेड डील की दुनिया को जरूरत, फिनलैंड के PM ने की जमकर तारीफ, बोले- यही सही रास्ता

यूरोपीय संघ-भारत ट्रेड डील की दुनिया को जरूरत, फिनलैंड के PM ने की जमकर तारीफ, बोले- यही सही रास्ता


फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो ने भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) की ट्रेड डील की तारीफ की है। ओर्पो ने दुनिया को जनवरी में हुई इस डील से सीखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि ईयू-भारत ट्रेड डील से पूरी दुनिया के लिए मौके बनेंगे। हमें समझना चाहिए कि दुनिया को ऐसे समझौतों की जरूरत है ना कि टैरिफ के रास्ते पर चलना चाहिए। ओर्पो ने बुधवार को नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद यह बातें कही हैं।
रॉयटर्स के साथ इंटरव्यू में ओर्पो ने कहा, ‘आज की दुनिया में ट्रेड एग्रीमेंट की वैल्यू बहुत ज्यादा है। हमें दुनियाभर में टैरिफ लगाने की नहीं बल्कि ज्यादा से ज्यादा फ्री ट्रेड की जरूरत है। हम कह सकते हैं कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच ट्रेड डील महत्वपूर्ण है और इसी तरफ दुनिया को कदम बढ़ाने चाहिए।’
भारत के दौरे पर आए हैं ओर्पो – पेटेरी ओर्पो और नरेंद्र मोदी की मुलाकात के बाद भारतीय प्रधानमंत्री ऑफिस ने कहा है कि दोनों नेताओं ने ईयू-इंडिया डील का स्वागत किया है। बयान में कहा गया है कि यह डील साझा तरक्की और खुशहाली के लिए एक कैटलिस्ट का काम करेगी। इस डील से भविष्य में अच्छे नतीजे मिलने की उम्मीद जताई गई है।