Thursday , March 12 2026 8:47 PM
Home / Uncategorized / 17 अक्टूबर को दुनिया देखेगी बड़ा ‘तमाशा’…चीन-पाकिस्तान के लिए क्यों बनने जा रहा सबसे खराब दिन?

17 अक्टूबर को दुनिया देखेगी बड़ा ‘तमाशा’…चीन-पाकिस्तान के लिए क्यों बनने जा रहा सबसे खराब दिन?


17 October: यह तारीख भारत के इतिहास में दर्ज होने जा रही है। मगर, यह तारीख चीन और पाकिस्तान के लिए बुरे सपने जैसी साबित होने वाली है। भारत इस दिन एक निर्णायक अध्याय लिखने जा रहा है।
17 अक्टूबर का दिन शायद चीन और पाकिस्तान के लिए सबसे खराब दिन बनने जा रहा है। दरअसल, भारत अपनी वायुसैनिक क्षमता में इजाफा करने के लिए बड़ा इतिहास रचने जा रहा है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के नासिक स्थित संयंत्र से बहुप्रतीक्षित तेजस MK-1A लड़ाकू जेट की पहली उड़ान 17 अक्टूबर, 2025 को होने जा रही है। माना जा रहा है कि भारतीय वायुसेना के बेड़े में ऐसे दो Light Combat Aircraft (LCA) तेजस MK-1A शामिल होंगे, जिन्हें HAL सौंपेगा। TEJAS MK-1A First Flight की पहली उड़ान को माना जा रहा है रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हरी झंडी देंगे। वेडनेसडे बिग टिकट में जानते हैं भारत की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के बारे में।
भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता में बड़ी छलांग – इंडिया डिफेंस न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) भारत के रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के लिए तैयार है। यह बहुप्रतीक्षित उड़ान घरेलू लड़ाकू विमान उत्पादन में भारत की बढ़ती क्षमता को रेखांकित करता है और रक्षा प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण छलांग का प्रतीक है।