
ऑस्ट्रेलिया के एक अरबपति ने सोशल मीडिया पर एक जॉब का विज्ञापन जारी किया है। मैथ्यू लेपर (26) नाम के इस अमीर शख्स को ऐसा पर्सनल असिस्टेंट चाहिए, जो उनके साथ हर वक्त रहे। इसके लिए वो 52 हजार ऑस्ट्रेलियन डॉलर यानी 25 लाख रुपए सैलरी देने को तैयार हैं। ई-कॉमर्स बिजनेस के मालिक मैथ्यू लेपर चार कंपनी चलाते हैं। उनकी एक हफ्ते की इंकम $85,764 यानी 59 लाख रुपए है। उन्होंने सोशल मीडिया पर “The coolest job in the world” नाम के टाइटल के साथ ये जॉब पोस्ट की है।
लेपर अपने पर्सनल असिस्टेंट को 25 लाख रुपए के साथ उसकी ट्रैवलिंग, रहने, खाने-पीने और हेल्थ इन्श्योरेंस का खर्चा भी उठाएंगे। ये सैलरी आवेदक के अनुभव और कैपेबिलिटी पर निर्भर करेगी। अब तक 40 हजार आवेदन आ चुके हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 75% महिलाएं हैं और कई न तो आवेदन के साथ शादी का प्रपोजल भी दे डाला है। लेपर ने बताया कि ज्यादा एप्लीकेशन उन्हें ब्रिटेन, इटली, दक्षिण अमेरिका और एशियन लड़कियों की आई हैं। इनमें से ज्यादातर की उम्र 23 साल से लेकर 37 साल है।
उन्होंने बताया कि कई एप्लीकेशन में उनसे कहा गया कि वो अपनी 9 से 5 बजे की जॉब से परेशान हो चुके हैं। उन्हें कॉर्पोरेट लाइफ से बाहर आना है। अब वो उनके साथ जॉब करके ट्रैवलिंग करना चाहते हैं। मैथ्यू लेपर ने बताया कि कैंडिडेट्स को कम्प्यूटर अच्छे से चलाना आना चाहिए। सोशल मीडिया में एक्सपर्ट हो। ऑर्गनाइज़ हो, सीखने के लिए इच्छुक और महत्त्वाकांक्षी हो। एप्लिकेंट को ये मालूम होना चाहिए कि वो क्या करते हैं। इसके लिए वो उनका यूट्यूब चैनल देख सकते हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website