
लंदन : दुनिया की सबसे महंगी साइकिल तैयार कर ली गई है जिसकी कीमत हैरान कर देगी। लंदन की एक कंपनी ने 24 कैरेट सोने से तैयार की गई एक साइकिल पेश की है जिसकी कीमत 3,27,970 डालर यानी 4 करोड़ 20 लाख रुपए तय की गई है जबकि दुनिया की इस सबसे महंगी साइकिल को तैयार करने में काफी वक्त लगा।
कंपनी का कहना है कि साइकिल का मुकम्मल फ्रेम सोने के पानी से ढका गया है। यही नहीं, इसे तैयार करने वाली कंपनी की लंदन स्थित रिटेल शॉप भी खासी अहमियत की हकदार है जहां इस दिलकश गोल्ड साइकिल समेत सोने के फ्रेम वाले सन ग्लासेज, सोने का टैनिस रैकेट, सोने से बना गुलाब का फूल, सोने से बने जूते समेत कई अनोखे प्रोडक्ट मौजूद हैं जो निहायती बेशकीमती हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website