Thursday , March 26 2026 11:24 AM
Home / Off- Beat / चिड़ियाघर में ‘शेर’ बनकर घूम रहा था, असली शेरों ने देखा तो दिया ऐसा रिएक्शन

चिड़ियाघर में ‘शेर’ बनकर घूम रहा था, असली शेरों ने देखा तो दिया ऐसा रिएक्शन


यह मामला पुराना है। लेकिन सच्चा है। दरअसल, जापान के एक चिड़ियाघर में शेर के भागने को लेकर ड्रिल की गई थी। अब ड्रिल के लिए चिड़ियाघर में बंद किसी शेर को आजाद करना और दोबारा उसे पकड़कर पिंजरे में डालना रिस्की मामला हो सकता था। इसलिए जू वालों ने फैसला किया कि वे एक बंदे को शेर की कॉस्ट्यूम पहनाएंगे और उसे ही असली शेर मानकर अपनी ड्रिल को अंजाम देंगे। उन्हें क्या पता था कि वह ड्रिल इंटरनेट की दुनिया में अमर हो जाएगी। जी हां, एक बार फिर उस ड्रिल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें नकली शेर को देखकर असली शेरों ने जो एक्सप्रेशन दिया था वो बड़ा ही गजब हैं।
जब सोच में पड़ गए असली शेर! : यह क्लिप ट्विटर यूजर @Johnny_suputama ने 22 जून 2019 को शेयर किया था। उन्होंने कैप्शन में बताया था- Aichi में Tobe चिड़ियाघर में आज शेर के भागने की एक ड्रिल आयोजित की गई। जरा असली शेरों का चेहरा तो देखिए। वीडियो को आर्टिकल लिखे जाने तक 50 लाख से अधिक व्यूज और 82 हजार लाख मिल चुके हैं।
क्या है पूरी कहानी? : वीडियो में एक बंदा शेर की कॉस्ट्यूम पहनकर चिड़ियाघर में घूम रहा है। जू के कर्मचारी Lion Escape Drill के तहत उसे असली शेर मानकर पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ कर्मचारी जाल बिछाते हैं तो एक शख्स वैन से आकर उस पर ट्रैंक्विलाइजर से हमले का नाटक करता है। बंदा भी बेहोश होने की एक्टिंग करता है। इसके बाद बड़ी सावधानी से कर्मचारी उसे जाल में लपेटकर वहां से सुरक्षित ले जाते हैं। इस पूरे दृश्य को चिड़ियाघर में मौजूद असली शेर भी देख रहे थे। यकीनन नकली शेर को देखकर उनका एक्सप्रेशन वैसा ही था, जैसा आपका रहा होगा!