Friday , March 27 2026 1:33 AM
Home / Entertainment / फिर एक हो सकते हैं अभिनेता ब्रैड पिट और जेनिफर एनिस्टन

फिर एक हो सकते हैं अभिनेता ब्रैड पिट और जेनिफर एनिस्टन


लॉस एंजेलिस। अभिनेता ब्रैड पिट और जेनिफर एनिस्टन कथित तौर पर अपने संबंधों को एक और मौका देने पर विचार कर रहे हैं।

वेबसाइट ‘एसीशोबीज डॉट कॉम’ के मुताबिक, अभिनेता जॉर्ज क्लूनी से प्रेरित होने के बाद पिट ने छिपकर एनिस्टन से मुलाकात की। उनका अभिनेता जस्टिन थेरॉक्स से अलगाव हो चुका है।

स्टार पत्रिका के एक सूत्र ने कहा, ‘‘दोनों ने देर रात छिपकर मुलाकात की और इन सबकी वजह जॉर्ज थे। जॉर्ज उन्हें फोन करने वाले पहले व्यक्ति थे, जब उनकी शादी एंजी (एंजलीना जोली) से टूटी थी। जेन और जस्टिन थेरॉक्स के अलगाव के बाद, उन्होंने ब्रैड को अपने रिलेशनशिप को एक और मौका देने के लिए प्रोत्साहित किया।’’