Tuesday , March 10 2026 7:29 AM
Home / Uncategorized / अयोध्या राम मंदिर पर जहर उगल रहे पाकिस्तान में राम के नाम के हैं इतने शहर और रोड, बांग्लादेश का भी जानें हाल

अयोध्या राम मंदिर पर जहर उगल रहे पाकिस्तान में राम के नाम के हैं इतने शहर और रोड, बांग्लादेश का भी जानें हाल


भारत से विभाजन के बाद बने मुस्लिम देश पाकिस्तान में एक जमाने में तमाम जगहों के नाम हिंदू देवी देवताओं और राम के नाम पर थे लेकिन पाकिस्तान और बांग्लादेश में आजादी के बाद से काफी नाम बदले जा चुके हैं। अयोध्या राम मंदिर पर जहर उगल रहे पाकिस्तान में अब भी कई जगहों के नाम राम और कई जगहों के नाम हिदू देवी-देवताओं के नाम पर हैं। ऐसा ही भारत का हिस्सा रहे बांग्लादेश में भी है लेकिन पाकिस्तान में कट्टरवाद के चलते बहुत से नाम बदले जा चुके हैं। पाकिस्तान में पंजाब के वजीराबाद जिले में चिनाब नदी के किनारे बसा का एक छोटा सा शहर है रसूल नगर बंटवारे और आजादी के बाद भी इस शहर का नाम बहुत दिनों तक रामनगर था। ये खेतीहर लोगों का छोटा खूबसूरत शहर था। जब बंटवारा होने लगा तो यहां से सिख और हिंदू ज्यादातर भारत भाग आए और 50 के दशक में इस जगह का नाम बदल दिया गया।
रसूल नगर इसलिए भी खास है, क्योंकि यहीं अंग्रेजों और सिखों के बीच 18 नवंबर 1848 के एक बड़ी लड़ाई लड़ी गई थी, जिसे रामनगर की लड़ाई कहते हैं। एक जमाने में ये पंजाब के पूर्व शासक जिन्हें पंजाब का शेर के नाम से प्रसिद्ध रणजीत सिंह के राज में खास बाजार का केंद्र था, ने अपना समय इस क्षेत्र में चिनाब नदी के तट पर बिताया था। जब नवंबर 1848 में सिखों और ब्रिटिशों के बीच रामनगर की लड़ाई लड़ी गई तब सिखों ने ब्रिटिशों के अचानक हमले के कोशिश को नाकाम कर दिया लेकिन इसके बाद जब युद्ध हुआ तो सिख हार गए। इसके बाद फिर दूसरा युद्ध भी हुआ। जिसमें सिखों की जीत हुई. ये बहुत बड़ी बात थी. सिख बहुत बहादुरी से लड़े थे। लेकिन जिस जगह ये रामनगर की लड़ाई लड़ी गई। वो अब रसूलपुर है. भगवान राम के नाम पर बने इस शहर के असल नाम को स्थानीय लोग भले भूल चुके हों लेकिन सिखों के इतिहास में ये लड़ाई और जगह हमेशा हमेशा के लिए रामनगर के तौर पर अमिट है।