
लॉस एंजेलिस। फिल्म ‘द नन’ को रिलीज करने की तैयारी कर रहे ब्रिटिश निर्देशक कोरिन हॉर्डी का कहना है कि अभिनेत्री तैसा फार्मिगा और अभिनेता डेमियन बिचिर के अभिनय में बनावटीपन न होकर पूरी तरह से सच्चाई है।
हार्डी ने अपने बयान में कहा, ‘‘तैसा और डेमियन के अभिनय में दोनों का करिश्मा व्यक्तिगत रूप से और एक साथ वास्तव में सामने आया है। उनके अभिनय में एक वास्तविकता और सच्चाई है।’’
‘कान्जरिंग’ श्रृंखला की फिल्म ‘द नन’ को भारत में वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स लेकर आ रहा है। फिल्म सात सितंबर को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website