
एक्ट्रेस क्रिस्टन स्टीवर्ट का कहना है कि वो अपनी सेक्सुअलिटी को लेकर किसी तरह की शर्म महसूस नहीं करती हैं। स्टीवर्ट ने कहा है कि इस बारे में उन्हें किसी तरह का कोई कन्फ्यूजन भी नहीं है।
बीते दिनों ही खबर आई थी कि स्टीवर्ट अपनी पार्टनर एलिसिया कार्गिल से अलग हो गई हैं। दोनों लंबे समय से साथ में थे। मगर जब एलिसिया को कारा डेलेविंग के साथ बार-बार देखा जाने लगा तो स्टीवर्ट ने खुद को एलिसिया से अलग कर लिया।
बेफिक्रे का ट्रेलर रिलीज, रणवीर और वाणी ने मचाया धमाल
क्रिस्टन ने कहा ‘अब समय बदल रहा है। समाज के लोग अब लोगों को स्वीकार करने लगे हैं। मुझे किसी तरह का कोई कन्फ्यूजन नहीं है। ना ही मुझे इस बारे में किसी तरह की शर्म है। अब चीजें बदल गई हैं।’
क्रिस्टन ने बताया ‘अब तो हर नई बात का स्वागत किया जा रहा है। हर बात को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। यह अच्छी बात है।’
आपको बता दें कि क्रिस्टन स्टीवर्ट ने फिल्म ‘ट्वायलाइट’ से खासी सुर्खियां बटोरी थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website