
हॉलीवुड एक्ट्रेस बार्टिया बनारस इन दिनों अतुल गर्ग की फीचर फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ पीकॉक’ की शूटिंग बनारस में कर रही हैं। हाल ही में अब बार्टिया के के गंगा में डूबते-डूबते बचने की खबर सामने आई है।
खबरों के मुताबिक फिल्म के एक सीन की शूटिंग गंगा नदी में करनी थी। फिल्म के निर्देशक, कैमरामैन और पूरी टीम इस सीन को बखूबी फिल्माने में लगी थी, तभी निर्माता निर्देशक अतुल गर्ग को एहसास हुआ कि टैमी पानी में डूब रही हैं। निर्देशक की सहयोगी टीम ने तुरंत एक्शन लिया और हीरोइन को गहरे पानी में डूबने से बचाया। निर्देशक अतुल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मैं अपने असिस्टेंट की होशियारी का जिक्र करना चाहूंगा जिसकी कोशिशों से एक बड़ा हादसा टल गया।
फिल्म की बात करें तो फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ पिकॉक’ से डायरेक्टर अतुल गर्ग अपना हॉलीवुड सफर शुरू करने जा रहे हैं। फिल्म को इसी साल दिसंबर में इसे रिलीज करने का इरादा है। फिल्म में टैमी के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री आसिमा शर्मा, मनीष वाधवा और अब्बास खान होंगे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website