Wednesday , February 18 2026 6:11 PM
Home / Entertainment / Bollywood / आर्मी बैकग्राउंड से हैं ये बॉलीवुड सेलेब्स

आर्मी बैकग्राउंड से हैं ये बॉलीवुड सेलेब्स

5a
मुबंई- आप फिल्मों में खलनायक की भुमिका में तो कई एक्टर देखें होगें, लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ अभिनेता सच में आर्मी बैकग्राउंड से हैं।

अभिनेता अक्षय कुमार के पिता हरिओम भाटिया इंडियन आर्मी में अफसर थे। शाहरुख के ससुर आर्मी में कर्नल थे। शाहरुख़ खान की पत्नी गौरी भी पिछले 24 सालों से बॉलीवुड का अहम हिस्सा हैं।

गौरी 12 सालों से शाहरुख़ की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज की को-ओनर हैं। उनके पिता रमेश चंद्र छिब्बर आर्मी में कर्नल थे। ऐश्वर्या भी आर्मी बैकग्राउंड से हैं, उनके पिता कृष्णराज राय आर्मी में बायोलॉजिस्ट थे।

अभिनेत्री अनुष्का के पिता अजय कुमार शर्मा आर्मी में कर्नल थे। नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर अर्जुन रामपाल के नाना गुरदयाल सिंह आर्मी में थे। अर्जुन ने 16 सालों में 35 फिल्में की हैं। प्रियंका के माता-पिता (डॉ अशोक और डॉ. मधु चोपड़ा)आर्मी में डॉक्टर थे।

अभिनेत्री प्रिटी जिंटा भी आर्मी बैकग्राउंड से हैं। उनके पिता दुर्गानंद जिंटा आर्मी में अफसर थे। अभिनेत्री लारा दत्ता के पिता एयरफोर्स में विंग कमांडर थे। सुष्मिता सेन के पिता शुबीर सेन इंडियन एयरफोर्स से रिटायर अफसर हैं।

नेहा धूपिया के पिता प्रदीप सिंह धूपिया इंडियन नेवी में कमांडर थे। मिस इंडिया रहीं नेहा ने 13 साल में 32 फिल्में की हैं। वे दो टीवी और एक रेडियो शो कर चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *